{"_id":"5fbd46b18ebc3e9c055bd890","slug":"mahoba-children-ladies-mahoba-news-knp596090571","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज महिलाएं व बच्चे डीएम से सीधे करेंगे हक की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज महिलाएं व बच्चे डीएम से सीधे करेंगे हक की बात
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को महिलाएं और बच्चे जिलाधिकारी से सीधे तौर पर हक की बात करेंगे।
दो घंटे के पारस्परिक संवाद में महिलाएं और बच्चे स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर बात करेंगी और अपने सुझाव देंगी।
निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि डीएम से सीधे हक की बात करने के लिए जिलों में वेबिनार, डेडिकेटेड फोन लाइन, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा।
इससे महिलाओं को समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का जहां मौका मिलेगा, वहीं हिचक भी दूर होगी। प्रदेश में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति को हर माह अलग थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस माह की थीम मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गई है।