फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba case: Vigilance team recorded statement in absconding IPS case, team took CD of audio and video

महोबा कांड: फरार आईपीएस मामले में विजिलेंस टीम ने दर्ज किए बयान, आडियो व वीडियो की सीडी ले गई टीम

Sat, 28 Aug 2021 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Aug 2021 12:08 PM IST
सार

कानपुर के एसपी विजिलेंस पीराम व निरीक्षक धनंजय वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को महोबा पहुंची। टीम ने पूछा कि निलंबित एसपी मणिलाल किस तरह कारोबारियों से वसूली करते थे।

विज्ञापन
Mahoba case: Vigilance team recorded statement in absconding IPS case, team took CD of audio and video
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत और भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार को पुलिस 11 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के ट्रांसपोर्टर द्वारा दर्ज कराए गए भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस टीम ने महोबा आकर वादी व पांच अन्य लोगों से पूछताछ कर कलम बंद बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


टीम वादी से इंद्रकांत द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किए गए वीडियो भी ले गई। कानपुर के एसपी विजिलेंस पीराम व निरीक्षक धनंजय वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को महोबा पहुंची। टीम ने कचहरी स्थित पुस्तकालय भवन में सात घंटे तक इंद्रकांत मामले के वादी रविकांत त्रिपाठी, पार्टनर बाल किशोर द्विवेदी, पुरुषोत्तम सोनी, मुनीम दीपेन्द्र सिंह व विस्फोटक कारोबारी केशव सविता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


टीम ने पूछा कि निलंबित एसपी मणिलाल किस तरह कारोबारियों से वसूली करते थे। इस दौरान टीम ने सात सितंबर 2020 को इंद्रकांत त्रिपाठी द्वारा सोशल मीडिया में छह लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने के वायरल किए गए आडियो व वीडियो की सीडी भी कब्जे में ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान देकर लौटे वादी व अन्य लोगों ने बताया कि विजिलेंस टीम ने उनसे पूरे घटना क्रम की जानकारी लेने के बाद निलंबित एसपी मणिलाल, बर्खास्त दरोगा देवेन्द्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव के भ्रष्टाचार में शामिल होने और किस तरह व्यापारियों पर दबाव बनाने की बात पूछी।

यह था मामला
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के ट्रांसपोर्टर पीपी पांडेय ने 10 सितंबर 2020 को शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि तत्कालीन एसपी मणि लाल पाटीदार ने खरेला व खन्ना पुलिस से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में लगे ट्रकों से वसूली कराई।

प्रति ट्रक दो लाख रुपये की मांग की जाती थी ना दिए जाने पर ट्रकों को सीज किया जाता था। इस मामले के बाद इंद्रकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी पर छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था।

8 सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मणिलाल पाटीदार समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला कबरई थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed