फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,ambedkar,janti

धूमधाम व हर्षोल्लास से मनीं बाबा साहब की जयंती

Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
mahoba,ambedkar,janti
शहर में बाइक रैली निकालते लोग। - फोटो : MAHOBA
महोबा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मरीजों को फल बांटे। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के आल्हा चौक में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुआ। चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम मनोज कुमार , एसपी सुधा सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सुबह बाइक रैली निकाली। अनाथालय व जिला अस्पताल में फल बांटे। शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष सियाराम वर्मा, महामंत्री मुकेश श्रीवास, रामकृपाल अहिरवार, अखिलेश वर्मा समेत तमाम लोग शामिल हुए। शेरमाता जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक डॉ. रामस्वरूप वाजपेयी, प्रधानाचार्या रजनी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा ने शहर के एक गेस्ट हाउस में संविधान निर्माता की जयंती पर गोष्ठी की।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि दबे कुचले लोगों को अन्य राजनैतिक दलों ने कभी सम्मान नहीं दिया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जो संविधान लिखा है, सभी कार्यकर्ता उन्हीं के मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, रामस्वरूप श्रीवास, सीमा कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार डॉ. आंबेडकर की जयंती राजकीय पॉलीटेक्निक व रविदास मंदिर में समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष महेंद्र कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित प्रताप, पूर्व विधायक ध्रूराम चौधरी मौजूद रहे।
बेलाताल संवाद के अनुसार आंबेडकर जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। गोष्ठी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती प्रधान छोटेलाल, अरविंद अनुरागी, जगत, महेंद्र मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरतला में प्रधानपति राजेश राजपूत ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कक्षा पांचवीं व आठवीं के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। चरखारी संवाद के अनुसार कस्बा चरखारी में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भइयालाल, रमेश अहिरवार, ओमप्रकाश मौजूद रहे।

इंसेट-
जैन मंदिर में मनीं महावीर जयंती
महोबा। भगवान महावीर की जयंती पर सब्जी मंडी स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम हुआ। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। अहिंसा, करूणा, त्याग, तप व परोपकार के प्रतीक जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जयंती पर वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर एसपी सुधा सिंह, डीएम मनोज कुमार, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता, तारा पाटकार मौजूद रहे। (संवाद)

बेलाताल में शोभायात्रा निकालते बाबा साहब के अनुयायी।

बेलाताल में शोभायात्रा निकालते बाबा साहब के अनुयायी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed