फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahilaoo ka kad badha

नई आरक्षण सूची में आधी आबादी का दबदबा

Sat, 20 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
mahilaoo ka kad badha
महोबा। न्यायालय के आदेश के बाद नए सिरे से आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। महोबा में डीपीआरओ कार्यालय के बाहर सूची चस्पा होने से देखने वालों की भीड़ लगी रही। दावेदार सुबह से अपनी सीट का हाल जानने के लिए अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे। नई आरक्षण सूची में महिलाओं का दबदबा होगा। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लाक प्रमुख में प्रमुख पद पर दो ब्लाकों महिलाएं ही काबिज होंगी। वहीं ग्राम पंचायत में भी महिलाएं घूंघट की ओट से बाहर निकलकर ताल ठोकेंगी।
विज्ञापन

नई सूची जारी होने के बाद कई सीटें बदल गई हैं। जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों में से दो सीटें अनुसूचित जाति महिला, दो अनुसूचित जाति, एक पिछड़ा वर्ग महिला, दो सीटें पिछड़े वर्ग के लिए, दो सामान्य महिला और पांच सीटें अनारक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लॉको का आरक्षण भी घोषित कर दिया गया है। जिसमें से कबरई ब्लॉक को अनारक्षित, पनवाड़ी को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जैतपुर पिछड़ा वर्ग व चरखारी पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। चारों विकास खंडों की 273 ग्राम पंचायतों का भी आरक्षण घोषित होने के बाद दावेदारों ने नए सिरे से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति महिला का आरक्षण पहले ही जारी हो चुका है। जिन सीटों का आरक्षण बदल गया वहां दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है। आरक्षण बदलने से दावेदारों ने अपने बैनर-पोस्टर छपने के लिए ऑर्डर दे दिए थे अब उन्हें कैंसल कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीटों का आरक्षण जारी कर दिया गया है। 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय 23 मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिनको डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी निस्तारित करेगी।
- संतोष कुमार डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed