{"_id":"63a34dea6ec92c1d6376674c","slug":"mahila-tran-yatri-ka-saman-chori-mahoba-news-knp734750842","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महिला रेल यात्री का नकदी व जेवर से भरा बैग ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महिला रेल यात्री का नकदी व जेवर से भरा बैग ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। बिहार प्रांत के गया जंक्शन से एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर पति के साथ महोबा आ रही महिला का नकदी व जेवर से भरा बैग गायब हो गया। पीड़ित दंपती ने महोबा जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
बिहार के जनपद नवादा के हिसुआ गांव निवासी पीयूष रंजन 17 दिसंबर को पत्नी स्वेता और बच्चे के साथ ट्रेन से आ रहा था। रात के समय दंपती सो गए। इस दौरान सीट पर रखा हैंडबैग गायब हो गया। पीड़िता स्वेता ने बताया कि बैग में 70 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी और बच्चे के सोने के लॉकेट, कड़ा, ब्रेसलेट, एक मोबाइल व अन्य कागजात रखे थे। जिसे चोर ले गए। बोगी से बैग चोरी की घटना से अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई। पीड़ित दंपती ने जीआरपी थाना महोबा में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यात्री का बैग लेकर भागे बदमाश
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री का लैपटॉप व अन्य कागजात से भरा बैग लेकर बदमाश भाग निकले। जनपद छतरपुर के भिटौरा गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहा था। तभी निवाड़ी स्टेशन के आगे बाथरूम गया। इसी दौरान दो युवक सीट में रखा बैग लेकर ट्रेन से उतर गए। जब यात्री ने युवकों को भागते देखा तो शोर-शराबा मचाया लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में लैपटॉप, चेकबुक व अन्य कागजात थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।