फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahadani became an engineer by donating blood

अभियंता दिवस पर नौ इंजीनियरों ने किया रक्तदान

Thu, 16 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahadani became an engineer by donating blood
शिविर में रक्तदान करते अवर अभियंता मुन्नीलाल - फोटो : MAHOBA
महोबा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को भारत रत्न इंजी. एम विश्वेश्वरैया व इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नौ इंजीनियरों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं। इससे किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है। इस पुनीत कार्य में युवाओं व संगठनों को आगे आना चाहिए। कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और नया खून तेजी से बनता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि पहले की अपेक्षा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता आई है।
विज्ञापन

शिविर में 15 इंजीनियरों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। जिनमें से इंजी. दीपशिखा, शिवचंद्र लोधी, मुन्नीलाल, शशांक शुक्ला, धनराज, विनयदेव तिवारी, रामसागर, श्रीचंद्र निषाद व अमन कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. वरुण, शरदचंद्र, परामर्शदाता नदीम अहमद, एलटी रोहित, सीमेंद्र, गयादीन, पवन, संदीप के अलावा इंजीनियर्सं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed