फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bareilly's daughters defeat Mahoba to win the title

Mahoba News: बरेली की बेटियों ने महोबा को हरा जीता खिताब

Sat, 17 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bareilly's daughters defeat Mahoba to win the title
कुलपहाड़ (महोबा)। बरेली की महिला टीम व बदायूं की पुरुष टीम ने 21वीं सीनियर स्टेट सेपकटकरा चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। महिला वर्ग के फाइनल में बरेली ने मेजबान महोबा को हराया। वहीं पुरुष वर्ग में बदायूं ने बरेली को शिकस्त देकर स्टेट चैंपियन का ताज पहना। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ में रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल और नगर पंचायत के नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल में चल रही प्रतियोगिता के रेगु इवेंट्स में महिला वर्ग का फाइनल बरेली और महोबा के बीच खेला गया। बरेली की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग के फाइनल में बदायूं और बरेली की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें बदायूं ने जीत हासिल की। इससे पहले महिला वर्ग के लीग मुकाबलों में बरेली, अयोध्या, महोबा व बदायूं की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में बरेली ने अयोध्या को हराया जबकि दूसरे में महोबा ने बदायूं को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में बरेली ने बागपत और बदायूं ने महोबा को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। सभी मुकाबले बीए शर्मा, जेएस द्विवेदी, रामकुमार, विनोद कुशवाहा, मीना कुमारी व सुरभि की देखरेख में हुए। इस मौके पर यूपी सेपकटकरा संघ के महासचिव सुनील सिरिया, उपाध्यक्ष जय कुमार, बागपत के अनुज तोमर, महोबा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महासचिव अमित अग्रवाल, अर्पित वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed