फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lots of offers in two-wheeler electronic vehicles, business booming

Mahoba News: टू-व्हीलर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में ऑफर की भरमार, चमका कारोबार

Wed, 08 Nov 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lots of offers in two-wheeler electronic vehicles, business booming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। दिनों दिन बढ़ रहे ईंधन के दामों को देखते हुए दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की मांग में बढोतरी देखी जा रही है। वाहन एजेंसियों पर पहुंचने वाले ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन बुक करा रहे हैं। एजेंसी मालिकों ने भी ग्राहकों की मांग के अनुसार ही दुकानों में वाहनों का स्टॉक कर लिया है। दुकनदारों को दिवाली पर इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
जनपद में पहली बार खुली टू-व्हीलर इलेक्ट्रानिक वाहनों एजेंसी पर धनतेरस से दिवाली तक तीन दिन अच्छे कारोबार की उम्मीद है। जिसके चलते एजेंसी मालिकों ने वाहनों का स्टॉक कर लिया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर तक दे रहे हैं। शहर के विद्यामंदिर रोड स्थित एक मोटर्स के मालिक रजत गुप्ता ने बताया कि अब तक 11 टू-व्हीलर इलेक्ट्राॅनिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। वहीं धनतेरस के लिए पांच वाहन पहले से बुक करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि उनके पास चार माडल्स में इलेक्ट्रॉनिक वाहन मौजूद हैं। जिनमें प्रथम माडल 52,500, दूसरा 68,600, तीसरा 70,800 व चौथा माडल 75,500 रुपये कीमत में मौजूद है। बताया कि एक बार की चार्जिंग में 70 से 80 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है। जिनकी बाजार में अधिक मांग है। बताया कि प्रत्येक वाहन पर छह से आठ हजार तक के आकर्षक ऑफर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ईंधन से मिलेगी मुक्ति
फोटो 08 एचएएमपी 21 परिचय- आशुतोष दीक्षित। संवाद
शहर निवासी ग्राहक आशुतोष दीक्षित ने बताया कि दिनों दिन बढ़ रही ईंधन की कीमतों को देखते हुए उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक मोपेड बुक कराई है। जो एक बार की चार्जिंग में 70 से 80 किलोमीटर तक सफर तय करेगी।

--------------
प्रतिदिन 100 रुपये का खर्च होता ईंधन
फोटो 08 एचएएमपी 22 परिचय- अज्जू सिंह । संवाद
भंभौरा गांव निवासी युवक अज्जू सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल खर्च हो जाता है। इलेक्ट्रॉनिक वाहन बाजार में आने से ईंधन से निजात मिलेगी। कहा कि जिसको देखते हुए उन्होंने इस बार दिवाली में एक इलेक्ट्रानिक वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed