{"_id":"58f1053f4f1c1bbb4ccf55fd","slug":"looted-rs-2-27-lakhs-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली 2.27 लाख रुपये लूट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी निकली 2.27 लाख रुपये लूट की घटना
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
कोतवाली चरखारी के गोरखा मार्ग पर बाइक सवार चचेरे भाइयों को पीटकर 2.27 लाख रुपये लूटे जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भंडाफोड़ दिया। बताया कि वादी ने ही पैसा हड़पने की नियत से साजिश रची थी।
कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह यादव भूमि संरक्षण विभाग की ग्राम प्रबंध समिति गोरखा का अध्यक्ष है। गुरुवार की रात शत्रुघ्न ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया था कि वह 2.27 लाख रुपये लेकर भाई राजेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अकठौंहा नहर के पास पांच बदमाशाें ने पीटकर बैग में रखी नगदी लूट ली। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि शत्रुघ्न ने पैसा हड़पने के लिए मनगढंत लूट की कहानी रची थी। पूछताछ में उसने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित एनएमएसए योजना के कृषकों के खाते में तालाब खुदवाने के उपरांत शासकीय कोष में भेजे जाने वाली धनराशि में से अधिकारी कमीशन मांग रहा था। किसान कमीशन नहीं दे रहे थे। इसके बाद उसने लूट की साजिश रची।