फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lohia village shrouded in darkness for 15 days

15 दिन से अंधेरे में डूबा लोहिया गांव

Wed, 28 Jan 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 28 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lohia village shrouded in darkness for 15 days
विकासखंड चरखारी के लोहिया ग्राम बसौठ में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंक गया था। जब तक वह बदला जाता है गांव में लगा दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया जिससे पूरा गाव अंधेरा में डूब गया है। जिससे ग्रामीणाें को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम बसौठ निवासी ब्रजनंदन तिवारी, पूर्व प्रधान स्कंद तिवारी, भगवानदास, राजेंद्र, मुन्ना यादव, गोरेलाल ने बताया कि गांव में आधा सैकड़ा से ज्यादा घराें में बिजली के कनेक्शन हैं। बिजली विभाग के अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। जिससे जहां छात्र-छात्राआें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं मोबाइल और लैपटाप भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। यही नहीं गांव में लगी चक्की भी न चल पाने से अनाज पिसाने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणाें में खासा अक्रोश है।
विज्ञापन


परथनिया में तीन माह से छाया अंधेरा
खरेला (महोबा)। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विकासखंड चरखारी के ग्राम परथनिया में तीन महीने से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर आज तक न बदले जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। दस दिन पहले हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी क्षेत्र के सांसद के आश्वासन के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्राम परथनिया निवासी शिवम सिंह, परशुराम, रामअवतार, चेतराम, तेजराम, जयराम कुशवाहा, मुन्ना अहिरवार, आशाराम ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उधर जेई प्रवीण यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए फाइल एसी कार्यालय भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed