{"_id":"60942e428ebc3ebf8277cdff","slug":"lockdown-mahoba-news-knp627097728","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में शहर की आधी दुकानें खुलीं, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में शहर की आधी दुकानें खुलीं, पुलिस ने भांजी लाठियां
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण बढ़ने से शुरू हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में पुलिस नाकाम है। गुरुवार को बाजार व दुकानें बंद होने के बाद भी सड़कों पर पूरे दिन चहल-पहल रही। एक वाट्सएप ग्रुप पर दुकानें खुलने की खबर वायरल होने के बाद सुबह के समय किराना व अन्य दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दुकानें बंद कराईं। इसके बाद भी अधिकांश दुकानदार शटर डालकर अंदर बैठे रहे और ग्राहकों को पीछे के गेट से सामान देते रहे।
जिले में लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस चौराहों पर ही नजर आ रही है। सहालग का समय होने के चलते ग्राहकों की आमद होने से मुख्य बाजार के दुकानदार मौके का फायदा उठा रहे हैं। साड़ी व बर्तन विक्रेता आधी शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर बुला लेते हैं।
पुलिस के न होने की लोकेशन लेकर ग्राहकों को बाहर निकाल रहे हैं। यही वजह है कि सड़कों पर पहले जैसा सन्नाटा नजर नहीं आया। पूरे दिन पैदल व बाइक सवार सड़कों से आते-जाते नजर आए। सुबह के समय करीब दस बजे अचानक नजारा बदल गया।
विज्ञापन
अधिकांश दुकानदारों ने वाट्सएप पर वायरल खबर के आधार पर दुकानें खोल ली और बिक्री शुरू कर दी, जिससे ग्राहकों की भीड़ जुट गई। दुकानें खुलने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और लाठियां फटकार कर दुकानें बंद कराई। गुरुवार की दोपहर एडीएम ने अलग-अलग समय में दुकानें खोले जाने का आदेश जारी किया है। जिसके आधार पर शुक्रवार से दुकानें खुल सकेगी।