{"_id":"60903ec38ebc3ecd8b232533","slug":"lockdown-mahoba-news-knp6265999164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में 24 आटो व सात ई-रिक्शा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में 24 आटो व सात ई-रिक्शा सीज
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन का उल्लंघन व मानक से अधिक सवारी भरकर चलने पर ट्रैफिक पुलिस ने 24 ऑटो व सात ई-रिक्शा सीज किए हैं। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते शासन ने तीन दिन के स्थान पर अब लॉकडाउन पांच दिन का कर दिया है। शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू लॉकडाउन छह मई की सुबह सात बजे तक चलेगा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए यातायात प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा ने सोमवार को टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, परमानंद तिराहा, हमीरपुर चुंगी, राठ चुंगी आदि स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 24 ऑटो व सात ई-रिक्शा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सीज किया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि सभी वाहनों को कागजात न होने और मानक से अधिक सवारी लेकर चलने पर पकड़ा गया। सभी को नियमों की अनदेखी के चलते सीज करते हुए बजरिया चौकी में खड़ा कराया गया है। कोरोना संक्रमण रोकने और आंशिक लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।