{"_id":"5ec410aa8ebc3e90393c10db","slug":"lock-down-mahoba-news-knp5609869161","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी बॉर्डर में लग रहा श्रमिकों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी बॉर्डर में लग रहा श्रमिकों का जमावड़ा
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसपी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। सरकार के तमाम इंतजामों के बाद भी विभिन्न प्रांतों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे कैमाहा बॉर्डर में श्रमिकों का जमावड़ा लग रहा है।
यूपी एमपी के कैमाहा बॉर्डर में श्रमिकों की जांच के बाद ही बसों से भेजने का इंतजाम किया गया है। सुबह से शाम तक रोडवेज की बसें प्रवासी मजदूरों को घर-घर पहुंचाने में लगी हैं। श्रमिक दोपहिया, तिपहिया से भी गांव पहुंच रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि किराए के लिए पैसा न होने के बाद कर्ज लेकर अपने घर जा रहे हैं।
महाराष्ट, गुजरात, आंध्रप्रदेश और दिल्ली से लोगों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। हालात यह है कि भूखे मजदूरों को बॉर्डर पर खाना मिलते ही वह धूप और तपती सड़क की परवाह किए बिना ही बच्चों के साथ भोजन करने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
बॉर्डर पर एमपी के पीडब्ल्यूडी के गेट हाउस और चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कैमाहा में 50 से ज्यादा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों को पंजीयन और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया है।
एसपी ने कैमाहा बॉर्डर का किया निरीक्षण
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा मणिलाल पाटीदार ने कैमाहा बॉर्डर का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके बाद शहर का भी भ्रमण किया। एसपी ने श्रमिकों को ले जा रहे वाहन चालकों को सही रास्ते में चलने और ओवरस्पीड न चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रास्ते में नाश्ते व पानी के लिए प्वाइंट्स बनाए हैं। विश्राम करते हुए जाय और नियंत्रित गति में चलाएं। ससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

क्वारंटीन केंद्र से निकलते प्रवासी श्रमिक- फोटो : MAHOBA