{"_id":"5e8f64bd8ebc3e75db2678dd","slug":"lock-down-mahoba-news-knp554489532","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व तहसीलदार ने गरीबों को बांटे लंच पैकेट व साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व तहसीलदार ने गरीबों को बांटे लंच पैकेट व साबुन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। लॉकडाउन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस व तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने कस्बा जैतपुर व पनवाड़ी में गरीबों को लंच पैकेट व डिटॉल साबुन वितरित किया। इस दौरान लोगों से घरों में रहते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील की।
एसडीएम व तहसीलदार ने कस्बा जैतपुर के मोहल्ला जुगियाना, इमलीपुरा, नयापुरा व बंजारों के डेरे में जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर गरीब बेसहारा लोगों को साबुन व लंच पैकेट दिए। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन हर हाल में करें और अपने हाथों को दिन में कई बार सैनिटाइजर या साबुन से धोएं और मुंह को रुमाल, मास्क आदि से ढ़कें। कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी बनाए रखना है। इस मौके पर अशोक कुमार विश्कर्मा, अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मो. उवैस ने तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल विजय के साथ कस्बा पनवाड़ीे के विभिन्न मोहल्लों में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इसके साथ लोगों को साबुन भी दिए गए। साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
वही भोजन पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। एसडीएम ने कहा कि सरकार के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाजसेवी भी हर तरीके से सहयोग कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करना चाहता है वह सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकता है।