{"_id":"580902824f1c1b726b70536f","slug":"lhcura-dam-project-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहचूरा बांध परियोजना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहचूरा बांध परियोजना का लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बटन दबाकर परियोजना का लोकार्पण करते सिंचाई मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनकुआ (महोबा)। प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को बटन दबाकर 38 साल पुरानी लहचूरा बांध आधुनिकीरण परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लहचूरा बांध से क्षेत्र की 15 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इससे किसान खुशहाल होगा। सिंचाई मंत्री गुरुवार को लहचूरा बांध आधुनिकीकरण परियोजना के लोकार्पण अवसर पर बांध तट पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1910 में लहचूरा बांध बनाया गया था।
विज्ञापन
1978 में म्याद खत्म होने से इसकी पुन: शुरुआत कराई गई थी लेकिन यह परियोजना खटाई में पड़ गई। 2005 में सपा शासनकाल में इसकी शुरुआत कराई गई लेकिन 2007 के बाद बसपा सरकार आने से लहचूरा बांध परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। 2012 में सपा सरकार बनते ही लहचूरा बांध सहित 13 बांधों का निर्माण कराया गया जिसमें से पांच बांधों का लोकार्पण किया जा चुका है। जल्द ही चार बांधों का और लोकार्पण किया जाना है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में तेजी से काम हो रहा है। कहा कि पूर्वांचल में सरयू परियोजना की भी शुरुआत कर दी गई है। केंद्र सरकार परियोजनाओं को 800 करोड़ रुपये नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इसके बाद भी प्रदेश सरकार परियोजनाओं को पूरा कराकर किसानों को सिंचाई सुविधाएं मयस्सर करा रही है। उन्होंने कहा कि अर्जुन बांध से चंद्रावल बांध और कबरई बांध भरने के साथ साथ महोबा के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि लहचूरा बांध का निर्माण न होने से बरसात का पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। जिसे अब बांध बनाकर रोक लिया गया है। इस पानी से बुंदेलखंड के खेत हरे भरे होंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले काला धन लाने और खाता धारकों के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने की घोषणा की थी लेकिन एक रुपया नहीं डाला गया। जबकि सपा सरकार गरीबों के खाते में हर माह पांच पांच सौै रुपये भेज रही है। अल्पसंख्यक छात्राओं को 30-30 हजार रुपया उच्च शिक्षा के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को फिर से राम मंदिर की याद आ गई। भाजपा कुछ भी करे 2017 के चुनाव में पुन: सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन