{"_id":"6abea4f17f10cc7b64047e6e","slug":"lekhpals-sound-the-bugle-for-agitation-over-their-demands-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129275-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मांगों को लेकर लेखपालोंं ने फूंका आंदोलन का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मांगों को लेकर लेखपालोंं ने फूंका आंदोलन का बिगुल
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 06 परिचय-डीएम प्रभास कुमार को ज्ञापन सौंपकर लेखपालों की समस्या बताते पदाधिकारी।
महोबा। विभिन्न मांगों को लेकर जिले के लेखपाल आंदोलित हैं। बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि मांगों का निराकरण न होने पर बृहद आंदोलन किया जाएगा।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीतेंद्र पटेल और सचिव लोकेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने डीएम प्रभार कुमार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पिछले 10 सालों से वह जायज मांगों के लिए संघर्षरत हैं। परिषद व शासन की ओर से लंबित और न्यायोचित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर 14 से 22 सितंबर तक अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार किया गया। इसके बाद भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने प्रारंभिक वेतनमान 2,800 ग्रेड पे कर वेतन विसंगति दूर करने, लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण करने, पदोन्नति सूची जारी करने, भत्ता बढ़ोतरी बढ़ाने, लेखपालों को तकनीकी पद घोषित करने और ग्राम सचिवालय में बिना आधारभूत सुविधाएं के रोस्टर न लगाए जाने की मांग की है। बताया कि तीन अक्तूबर को जिले के लेखपाल धरने पर रहेंगे। आठ को प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ते हुए ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करेंगे। 10 को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में शामिल होंगे। 14 को शहर में बाइक रैली निकाल डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। 17 से लेखपाल अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील व जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।