फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lekhpal suspended for non-compliance of order

उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करने पर लेखपाल निलंबित

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for non-compliance of order
श्रीनगर (महोबा)। स्थानांतरण के बाद भी नई तैनाती स्थल पर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत न करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई हैं। निलंबन अवधि के दौरान वह तहसील कार्यालय में संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार बालकृष्ण सिंह ने 20 अप्रैल को कैमाहा-बिलरही में कार्यरत लेखपाल मैयादीन का स्थानांतरण ग्योड़ी के लिए किया था लेकिन लेखपाल ने समयसीमा बीतने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद तहसीलदार ने लेखपाल को अपने कार्यक्षेत्र में जाने की बात कही लेकिन चार्ज न लेने पर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई। 11 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रशिक्षण में भी लेखपाल ने हिस्सा नहीं लिया। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बिलरही और कैमाहा में काम नहीं किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मामले में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने लेखपाल मैयादीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed