फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lawyers created ruckus outside the tehsil office for an hour.

Mahoba News: तहसील कार्यालय के बाहर वकीलों ने एक घंटे तक किया हंगामा

Fri, 27 Feb 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lawyers created ruckus outside the tehsil office for an hour.
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील स्थित राजस्व व चकबंदी विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की तानाशाही से नाराज वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान वकीलों ने भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाते हुए करीब एक घंटे तहसील कार्यालय के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि तहसील कुलपहाड़ के राजस्व कार्यालय व चकबंदी कार्यालय में निजी कर्मी कार्य कर रहे है। बार एसोसिएशन के महामंत्री बृजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मनमानी कर रहे हैं। कहा कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है कि सभी निजी कर्मियों को कार्यालय से हटाया जाए, तभी भ्रष्टाचार बंद होगा। इसके बाद भी किसी भी निजी कर्मी को नहीं हटाया गया। इससे तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया। जब तक निजी कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा, तब तक तहसील के सभी वकील काम नहीं करेंगे। बार अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया के संबंध में डीएम को फैक्स के माध्यम से पत्र भेज कर इसकी शिकायत की गई। इस मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, राहुल सिंह चंदेल, श्याम किशोर सोनी, शिवराम सिंह राजपूत, मो. शाकिर, राजाराम, दशरथ अहिरवार, जमुना प्रसाद सोनी, जितेंद्र शुक्ला, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed