फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lawyers abstained from judicial work in protest against the attack on a colleague.

Mahoba News: साथी पर हमले के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 02 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lawyers abstained from judicial work in protest against the attack on a colleague.
कुलपहाड़ (महोबा)। महोबा में अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर जानलेवा हमले के विरोध में कुलपहाड़ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं ने कहा कि 30 जून को छह लोगों ने सतीश अवस्थी पर हमला कर उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया था। उन्होंने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने में छह घंटे की देरी का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पुलिस की देरी से हमलावरों को भागने का समय मिला और वे अभी भी फरार हैं। इस मौके पर तहसील कुलपहाड़ बार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, महामंत्री बृजेंद्र द्विवेदी, केदारनाथ सक्सेना, राकेश रावत, शाकिर खान, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद मिश्रा, श्याम किशोर सोनी, खेमचंद्र कुशवाहा, सुजान सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, राजाराम यादव, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed