{"_id":"6734f769a56f133137078ef6","slug":"land-not-found-construction-of-50-bed-ayush-hospital-stalled-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-110330-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नहीं मिली जमीन, 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नहीं मिली जमीन, 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण लटका
Thu, 14 Nov 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में प्रस्तावित 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण जमीन के अभाव में लटक गया है। छह माह का समय बीतने के बाद भी जिम्मेदार अभी तक जमीन की तलाश नहीं कर सके।
शहर में 50 बेड का अस्पताल तैयार किए जाने को लेकर छह माह पहले जिला आयुष समिति की ओर से निर्देश दिए गए थे। प्रस्तावित इस अस्पताल में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार किया जाना है। साथ ही गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा होगी।
इस अस्पताल के निर्माण के लिए करीब एक एकड़ जमीन की जरूरत है। बावजूद इसके अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी। महोबा में आयुर्वेद के विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी हमीरपुर के क्षेत्रीय अधिकारी आयुर्वेद व युनानी डॉ. एनबी सिंह के पास है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जमीन चिह्नित किए जाने के लिए अधिकारियों को डिमांड भेजी जा रही है। तभी इसके आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। (संवाद)