फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lakshmi Ganesh idol and various sparks of different colors

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व विभिन्न रंगों की झालरें खरीदने को मची रही होड़

Tue, 06 Nov 2018 11:06 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 06 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Ganesh idol and various sparks of different colors
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व विभिन्न रंगों की झालरें खरीदने को मची रही होड़ - फोटो : अमर उजाला
महोबा। रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर घर-घर में विशेष तैयारियां की जा रही है। लक्ष्मी गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना को लेकर घरों और दुकानों में आकर्षक सजावट की जा रही है। मंगलवार को पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भारी-भीड़ जुटी रही। लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ विभिन्न रंगों की झालरों और मोम के आकर्षक दीयों की सर्वाधिक बिक्री हुई। बुधवार को दिवाली पर्व पर पूरा जिला सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा।      
विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। एक पखवारे से घरों में रंगाई-पुताई कराई गई। अब मकानों और दुकानों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। पर्व से एक दिन पूर्व बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। शहर के ऊदल चौक में लगी पूजा सामग्री, मिट्टी व मोम के दीयों, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, पोस्टर, माला व अन्य सामग्री की दुकानों में ग्राहकों की भारी-भीड़ जुटी रही। पर्व को लेकर लोगों ने दिल खोलकर सामान की खरीदारी की। इसके अलावा घरों व दुकानों को सजाने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की झालरें सजी रही। जिनकी खरीदारी के लिए लोगों में होड़ मची रही। बुधवार को दिवाली पर्व पर घरों और दुकानों में विधि-विधान से लक्ष्मी गणेश की पूजा होगी। पर्व को लेकर मिठाई दुकानदारों ने विभिन्न किस्म की मिठाई तैयार की है। दुकानदारों ने भीड़ को देखते हुए दुकानों के बाहर काउंटर लगा लिए है। बुधवार को सर्वाधिक बिक्री मिठाई की होगी। दिवाली पर्व पर आसमान में सतरंगी नजारा दिखाई देगा।       
विज्ञापन


शाम 6 से 8 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त
महोबा। ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी बताते है कि दिवाली पर्व पर बुधवार को पूजा के लिए दो मुहूर्त है। दोपहर डेढ़ बजे से 3.30 बजे तक और शाम 8 बजे से आठ बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान लक्ष्मी गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से धन-धान्य और परिवार में सुख समृद्धि रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed