{"_id":"62965a8a7cba70106a2fca87","slug":"lakhs-stolen-from-two-houses-including-teacher-mahoba-news-knp6999207162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समेत दो मकानों से 80 हजार की नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समेत दो मकानों से 80 हजार की नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
महोबा। शहर में शिक्षक समेत दो लोगों के मकानों में चोरों ने 80 हजार की नकदी समेत लाखों की कीमत का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर के न्यू सिटी कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार वर्मा सरकारी शिक्षक हैं। सोमवार की रात वह मकान में ताला लगाकर परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने देवनगर छतरपुर गए थे। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 40 हजार रुपये व ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरा चोरी कर लिए। इसी तरह बजरंग नगर निवासी अर्चना गुप्ता परिवार के साथ अयोध्या गई थी। चोरों ने 40 हजार रुपये व तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
श्रीनगर। कस्बे के कुल्लाई पहाड़िया में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात उड़ा दिए। सोमवार की रात चोर सबसे पहले श्यामलाल के घर में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर 2.5 तोले के सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने घनश्याम के मकान को निशाना बनाया। यहां से 25 हजार की नकदी व एक लाख रुपये कीमत के जेवर ले गए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलीं हैं। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।