फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lakhs stolen from three houses including retired teacher

Mahoba News: सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Thu, 23 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses including retired teacher
सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़/अजनर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंच जांच की। इधर, चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कुंजीलाल कुशवाहा बुधवार रात मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ पड़ोस में आयोजित शादी में गए थे। देर रात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद अटैची और बक्सों में रखे पांच हजार नकद और जेवर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना अजनर के थुरट गांव में हुई। यहां ग्रामीण रामेश्वर के घर से चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दी। बताया गया कि वह बाहर गया था। घर पर बहू के जेवर और सामान रखा था। रात के समय चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्से में रखे जेवर आदि चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबकंठ संवाद के अनुसार चोरों ने कस्बा निवासी कोटेदार मंगलदीन तिवारी के घर को अपना निशाना बनाया। घटना के समय परिजन जिस कमरे में सो रहे थे, चोरों ने उसकी बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 27 हजार रुपये और जेवर ले गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed