फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kishori se rape

सब्जी तोड़ने खेत गई बालिका से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
kishori se rape
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के एक गांव में सब्जी तोड़ने खेत गई 14 वर्षीय बालिका से युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। बालिका के पिता ने थाना अजनर में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी बालिका गुरुवार की शाम अपने खेत सब्जी तोड़ने गई थी। तभी गांव का ही रामऔतार वहां पहुंच गया और बालिका को बुरी नियत से पकड़ लिया। आसपास किसी के मौजूद न होने पर आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रात करीब 9 बजे घर पहुंची बालिका ने परिजनों को पूरी घटना बताई। तब पिता बालिका के साथ थाना अजनर पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी रामऔतार के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजनर शशिकुमार पांडेय ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed