फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kharela defeated Rivai by 53 runs

Mahoba News: खरेला ने रिवई को 53 रनों से हराया

Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kharela defeated Rivai by 53 runs
खरेला (महोबा)। तहसील चरखारी के रिवई गांव में चल रहे नरसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। खरेला ने रिवई को 53 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

खरेला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में टीम ने सात विकेट खोकर 141 रन बनाए। खरेला की ओर से मोहम्मद ताज ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिवई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 14 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे खरेला 53 रनों से विजेता बनीं। शानदार बल्लेबाजी के लिए मो. ताज मैन ऑफ द मैच बने जबकि हर्ष को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी व चरखारी ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर साकेत त्रिपाठी, योगेंद्र पटैरिया, अरविंद, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed