{"_id":"624de4aab603087a5c111bf8","slug":"khaady-nireekshak-ne-esadeeem-va-naayab-tahaseeladaar-se-kee-abhadrata-mahoba-news-knp689743242","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य निरीक्षक ने एसडीएम व नायब तहसीलदार से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य निरीक्षक ने एसडीएम व नायब तहसीलदार से की अभद्रता
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तंबाकू मिश्रित गुटका पकड़े जाने से मामले में फंसता देख खाद्य निरीक्षक ने एसडीएम कार्यालय पहुंच उनसे अभद्रता कर दी। नायब तहसीलदार के विरोध करने पर उन्हें भी अपशब्द कहे। एसडीएम ने पुलिस बुलाकर खाद्य निरीक्षक का मेडिकल कराया। रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई है। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा है।
कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने चार अप्रैल को भारी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटका पिकअप सहित पकड़ा था। गुटका व्यापारियों ने एसडीएम स्वेता पांडेय पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया।
एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सैंपल के लिए खाद्य निरीक्षक नागेंद्र कुमार को बुलाया गया। मंगलवार की सुबह एसडीएम को सूचना मिली कि आरोपियों की गाड़ी को छोड़ दिया गया है। जिस पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से अभद्रता की। नायब तहसीलदार पंकज गौतम द्वारा रोकने पर उनके साथ गाली-गलौज की। इस दौरान खाद्य निरीक्षक ने हंगामा काटते हुए अधिकारियों को अपशब्द कहे।
एसडीएम ने पुलिस बुलाकर खाद्य निरीक्षक का चिकित्सीय परीक्षण करया। कोतवाल ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिसमें खाद्य निरीक्षक को एल्कोहल लेने का दोषी पाया गया।
एसडीएम ने बताया कि कोतवाली प्रभारी से गाड़ी छोड़ने के मामले में दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही खाद्य निरीक्षक द्वारा शराब के नशे में अभद्रता करने के मामले में मेडिकल रिपोर्ट समेत कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।