Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Keep children away from carbide guns; the 70-decibel noise can cause deafness.

Mahoba News: बच्चों को कार्बाइड गन से रखें दूर, 70 डेसीबल का शोर कर देगा बहरा

Sat, 07 Nov 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Keep children away from carbide guns; the 70-decibel noise can cause deafness.
फोटो-36- ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह। संवाद
हरदोई। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। तेज धमाके वाले पटाखों की आवाज कानों को नुकसान पहुंचाने के साथ पर्दे को फाड़ सकती है। कान के पास तेज आवाज में 70 डेसीबल ध्वनि बहरा कर सकती है। वहीं बच्चों के लिए पटाखों के साथ कार्बाइड गन भी गंभीर खतरा है। इसके इस्तेमाल से आंखों में चोट लगने और रोशनी जाने तक का जोखिम रहता है। धमाकेदार पटाखों को जलाने से पहले सावधानी बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन

दिवाली पर तेज धमाकेदार पटाखों की धूम रहती है। एक-दूसरे से तेज धमाका करने की होड़ मचती है। बच्चे भी पटाखे जलाने और तरह-तरह के धमाके करने वाले खिलौनों के प्रति आकर्षित होते हैं। इनमें से कार्बाइड गन सबसे अधिक खतरनाक है। कार्बाइड गन से निकलने वाला तेज धमाका और धुएं से उड़ने वाले कण आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि धुआं छोड़ने वाले पटाखों में एसपीएम, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाईऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्व निकलते हैं। इनसे आंखों में जलन, दमा, सांस की नली में सूजन, साइनोसाइटिस और लेरिंजाइटिस की परेशानी बढ़ सकती है। कहा कि अभिभावक बच्चों को कार्बाइड गन बिल्कुल न खरीदकर दें। पटाखे भी बच्चों को अकेले न जलाने दें बल्कि बड़ों की निगरानी में सुरक्षित दूरी से ही आतिशबाजी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटाखों का शोर हो सकता खतरनाक
नाक, कान व गला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह बताते हैं कि वैसे तो व्यक्ति के कान की क्षमता 60 डेसीबल होती है लेकिन अचानक पटाखे या किसी अन्य चीज से निकलने वाली 35 डेसीबल तक की ध्वनि भी कानों के लिए कष्टदायक होती है। पटाखों से करीब 100 से 120 डेसीबल की ध्वनि निकलती है। वहीं अचानक से निकली 70 डेसीबल तक की ध्वनि भयानक दर्द के साथ कान के पर्दे को फाड़ सकती है। बताया कि तेज आवाज के अचानक संपर्क में आने से कान में दर्द, सुनने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। इसलिए कानों के पास पटाखे न जलाएं और तेज धमाकेदार आतिशबाजी से परहेज करें।



ऐसे रखें आंखों को सुरक्षित
बच्चों को कार्बाइड गन से दूर रखें।
पटाखे बड़ों की निगरानी में जलवाएं।
आतिशबाजी के समय सुरक्षात्मक चश्मा पहनें।
पटाखे जलाते समय चेहरे को उनसे दूर रखें
जलते हुए पटाखे को झुककर न देखें।
आंख में बारूद या कण जाने पर उसे रगड़ें या दबाएं नहीं।
आंख में चोट लगने पर चिकित्सकीय सलाह से ही दवा डालें
घरेलू उपाय अपनाने के बजाय नेत्र चिकित्सक को दिखाएं।

ध्वनि की तीव्रता और उससे हानि
35 डेसीबल- दर्ददायक
40 से 50- दर्द के साथ कानों में झनझनाहट
50 से 60- दर्द, कुछ पल के लिए बहरापन
60 से 70- तीव्र दर्द, कान का पर्दा फटना
70 से अधिक- असहनीय पीड़ा, स्थायी बहरापन

फोटो-36- ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह। संवाद

फोटो-36- ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed