फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   KCC to be made without guarantee to farmers: DM

किसानों के बिना गारंटी के बनेंगे केसीसी- डीएम

Mon, 10 Feb 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
KCC to be made without guarantee to farmers: DM
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि जिले के किसान अब बिना किसी गारंटी के केसीसी के तहत 1.60 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब बिना गारंटी के ऋण प्राप्त किया जा सकता है। किसान द्वारा समय से ऋण चुकाने पर उन्हें तीन लाख रुपये तक का ऋण सिर्फ चार फीसदी ब्याज पर मिल सकेगा। किसानों की आय दोगुना करने के लिए गांव-गांव कैंप लगाकर केसीसी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि अभियान के तहत जिले के सभी किसानों को भी संतृप्त करना है। डीएम ने बताया कि जिन किसानों ने पहले से केसीसी बनवा रखा है और उनका खाता निष्क्रिय हो चुका है वे भी अपना खाता सक्रिय करा सकते हैं। ऋण सीमा को भी बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने बताया कि नए किसान अपना केसीसी निकटवर्ती बैंक से बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। पात्र किसानों को नि:शुल्क खसरा-खतौनी उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को 24 फरवरी तक पूर्ण करने के लिए कृषि विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस मौके पर उप निदेशक कृषि जी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed