फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kathak-Shiv Tandav brings the stage of Surya Mahotsav alive

Mahoba News: कथक-शिवतांडव से सूर्य महोत्सव का मंच जीवंत

Tue, 17 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kathak-Shiv Tandav brings the stage of Surya Mahotsav alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर में चल रहे सूर्य महोत्सव की पांचवीं शाम अंजली चौहान के कत्थक और द हिलियंस ग्रुप के शिव तांडव नृत्य के नाम रही। कलाकारों ने आल्हा गायन व भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
महोबा जिला सृजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन शहर के मोदी ग्राउंड में चल रहा है। पांचवीं शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत प्रसिद्ध आल्हा गायक वंशगोपाल यादव के गायन से हुई। उन्होंने यह बुंदेलखंड बुंदेलों का, रणवीरों का है यह अमन, वीर भूमि में आल्हा ऊदल, उन्हें जानता नहीं क्या मन के जरिए आल्हा-ऊदल के वीरता कौशल का वर्णन किया। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य का भी आल्हा गायन के माध्यम से बखान किया। इसके बाद हमीरपुर के मलय सोनकर की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। तू देव सबसे न्यारा, तुझको नमन हमारा, शिवनाथ तेरी महिमा सब तीन लोग गाएं, नाचे धरा गगन सब झूमें दसों दिशाएं, गीत के माध्यम से उन्होंने भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने कई भजन प्रस्तुत करके माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

अंजली चौहान ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने नृत्य की प्रस्तुति जन जन के भगवान, जन जन के प्रभु राम के साथ की। साथी महिला कलाकारों ने भी कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबला ब्लाइंड स्टार ग्रुप ने महिषासुर मर्दनी की स्तुति से अपने प्रस्तुतियों की शुरुआत की। गौरा सांची बताओ, कैसे करवा लओ भोले बाबा से ब्याव भजन की प्रस्तुति पर मंच के सामने उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए। अंत में हिलियंस ग्रुप ने सूर्य का प्रभाव नाटक के जरिए सूर्य महोत्सव के मंच को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के जरिए कलाकारों ने देवी पृथ्वी और सूर्य के बीच संवाद को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया व पृथ्वी के बढ़ते ताप को लेकर संदेश देने का प्रयास किया गया। बाद में इसी ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव की बारात और शिवतांडव नृत्य की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। डीएम गजल भारद्वाज, सीडीओ बलराम कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed