फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kashish, a daughter of Kulpahad, will study at the University of Birmingham in England.

Mahoba News: इंग्लैंड की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में पढ़ेगी कुलपहाड़ की बेटी कशिश

Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kashish, a daughter of Kulpahad, will study at the University of Birmingham in England.
-बीबीए की पढ़ाई के बाद इंग्लैंड में मास्टर्स ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स करेगी कशिश
विज्ञापन

फोटो 21 एमएएचपी 18 परिचय-छात्रा कशिश अग्रवाल। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ की बेटी कशिश अग्रवाल का इंग्लैंड की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में चयन हुआ है। वहां से अब वह मास्टर्स ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स करेगी। कशिश की इस उपलब्धि पर कस्बे में हर्ष का माहौल है।

कस्बे में एक निजी विद्यालय संचालित करने वाले पंकज अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी कशिश ने गुडगांव की केआर मंगलम यूनिवर्सिटी से बैचलर इन बिजनेस की पढ़ाई इसी वर्ष पूरी की है। कशिश बताती हैं कि उनका सपना था कि दुनिया की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करे। इसलिए छात्रवृत्ति के लिए प्रयास किया। इसमें सफलता मिली। अब विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल इंग्लैंड की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में उसका चयन होने पर सपना पूरा हो रहा है। माता स्वाति अग्रवाल का कहना है कि कशिश की सफलता से और भी बेटियों को आगे बढ़ने की राह व प्रेरणा मिलेगी। कशिश अब इंग्लैंड से मास्टर्स ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed