फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kargil Day celebrated by planting saplings at the martyr's site in mahoba

महोबाः शहीद स्थल पर पौधे लगाकर मनाया कारगिल दिवस

Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kargil Day celebrated by planting saplings at the martyr's site in mahoba
शहीद स्थल पर पौधरोपण करते समाजसेवी व परिजन - फोटो : MAHOBA
महोबा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्रवासियों ने पचपहरा गांव में शहीद कमांडो जगदीश यादव की समाधि स्थल पर पौधरोपण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। जगदीश कश्मीर के टाइगर हिल में दुश्मनों से लड़ते-लड़ते दो जुलाई को शहीद हुए थे। बुंदेली समाज के लोगों ने उनकी याद में बरगद के पौधे लगाए।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि कारगिल युद्ध में वीरभूमि महोबा के दो सपूत कमांडो जगदीश यादव व गंज के बालेंद्र सिंह शहीद हुए थे। दोनों शहीदों की स्मृति में कारगिल दिवस के मौके पर बरगद के दो पौधे लगाए गए हैं। जिस प्रकार बरगद की आयु लंबी होती है, उसी तरह वीरभूमि के इन सपूतों की शौर्य गाथा भी दीर्घकालीन हो।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि कारगिल शहीदों की प्रतिमाएं उनके समाधि स्थल पर लगवाईं जाएं। इससे आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत से रूबरू हो सके। कहा कि पचपहरा में जगदीश यादव की प्रतिमा उनके परिजनों के सहयोग से स्थापित हुई थी। शहीदों के परिजन भी लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं। इस मौके पर शहीद के भाई दयाशंकर, कोमल सिंह यादव, महिपाल, राम प्रताप, अभिषेक द्विवेदी, मुकुल गुप्ता, प्रवीण चौरसिया, कल्लू सोनी, मुन्ना जैन, अवधेश गुप्ता व ग्यासीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed