फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kajli mela

महोबाः दुकानदारों से अधिक वसूली का मुद्दा उठा

Fri, 05 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
kajli mela
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले की तैयारियों को लेकर डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अधिक पैसा वसूले जाने का मुद्दा गूंजा। व्यापारियों ने बीते वर्षों की तरह निर्धारित किराया लेने की मांग रखी। इस पर डीएम ने संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर किराया निर्धारित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि 13 अगस्त से होने वाले कजरी मेले में जिले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर को लोगों तक पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम होंगे। देश भक्ति, मनोरंजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। मेले में सरकारी विभागों के कार्यक्रमों के साथ कवि सम्मेलन, दंगल, कॉमेडी शो, आल्हा गायन, दिवारी नृत्य आदि आयोजित कराए जाएंगे। मेले में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारी नेता रामजी गुप्ता व भागीरथ नगायच ने मेले में दुकानदारों से अधिक रुपये वसूलने को मुद्दा उठाया। कहा कि चार हजार रुपये के स्थान पर 15 हजार रुपये प्रति दुकान वसूला जा रहा है। इससे गरीब दुकानदार मेले में दुकानें लगाने से महरूम हो जाएंगे। उन्होंने उचित किराया निर्धारित कराए जाने की मांग की। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबैर बेग, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, शिवकुमार गोस्वामी, सुशील साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed