फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kajali fair from today, Bundeli culture will be celebrated for seven days

Mahoba News: कजली मेला आज से, सात दिन रहेगी बुंदेली संस्कृति की धूम

Mon, 19 Aug 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kajali fair from today, Bundeli culture will be celebrated for seven days
महोबा। आल्हा-ऊदल की वीरता के प्रतीक उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले का मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ आगाज होगा।
विज्ञापन

इसमें सात दिन तक 24 घंटे बुंदेली लोक विधाओं से जुड़े कार्यक्रम चलते रहेंगे। इस मेले में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। बीते 842 वर्षों से रक्षाबंधन के अगले दिन से यह मेला लगता चला आ रहा है।
कीरत सागर के पास दो किलोमीटर के दायरे में मेला लगेगा। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही लोग खरीदारी का आनंद उठाएंगे। शहीद स्थल हवेली दरवाजा मैदान से शुरू होने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह फीता काटकर करेंगे।
विज्ञापन

मेले में सात दिन तक आल्हा गायन, लोकगीत, लोक नृत्य, राई नृत्य, बृज की होली, कॉमेडी नाइट, बॉलीवुड नाइट आदि कार्यक्रम चलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुंबई, लखनऊ, कानपुर, भदोही, सुल्तानपुर, मेरठ, पन्ना, टीकमगढ़ आदि जनपदों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण मुंबई के कॉमेडी कलाकार रविंद्र जॉनी, रंग भारती लखनऊ का हंसी का हंगामा, भाभी जी घर पर हैं सीरियल के कॉमेडियन दरोगा हप्पू सिंह, स्वरांजलि ग्रुप कानपुर की बॉलीवुड पार्टी और गायक कमाल खान बैंड मुंबई रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed