फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kaiph? san?c?laka kara rah? manam?n? Cafe operators are arbitrary

कैफे संचालक कर रहे मनमानी

Sat, 07 Mar 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Kaiph? san?c?laka kara rah? manam?n? Cafe operators are arbitrary
मालूम हो कि पूर्ति विभाग ने राशन फीडिंग 20 रुपये में निर्धारित की है। जबकि कैफे संचालक एक राशन कार्ड की फीडिंग पर 50 रुपये वसूल रहे हैं। इससे कैफे संचालकों की चांदी कट रही है। वहीं गरीब से गरीब कार्ड धारक मजबूरन कैफों में 50 रुपये देकर फीडिंग करा रहे हैं। गांव औैर शहर में राशन कार्ड फीडिंग का कार्य कंप्यूटर से कराए जाने के कारण शहर के अलावा गांव - गांव में लोगों ने कंप्यूटर रखकर फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया है। पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड फीडिंग का कार्य टेंडर के जरिए एक कंप्यूटर संचालक को सौंपा था। जिसने कई माह तक राशन कार्डों को फीड कराया। लेकिन समय-समय पर शासन से नए दिशा निर्देश मिलने के कारण पूर्व में फीड कराए गए राशन कार्ड बेकार हो गए। जिससे राशन कार्ड फीडिंग के ठेकेदार को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद विभाग ने भी दिन रात कर्मचारियाें को लगाकर फीडिंग का कार्य कराया। लेकिन कार्य पूरा न होने पर विभाग ने शेष लोगों को कैफे से फीडिंग कराने का आदेश दिया। जिससे लोगों की दिन रात भीड़ लगी रहती है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता का कहना है कि निर्धारित फीस से ज्यादा पैसा लेने की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed