फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Just half a dozen pilgrims injured in collision

बस की टक्कर से आधा दर्जन श्रृद्वालु घायल

Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Just half a dozen pilgrims injured in collision
- फोटो : amar ujala
अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे श्रृद्वालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में आधा दर्जन क्रूजर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं। झांसी जिले के कस्बा मऊरानीपुर से एक दर्जन श्रृद्वालु क्रूजर वाहन से अमावस्या पर कामतानाथ के
विज्ञापन


दर्शन करने चित्रकूट जा रहे थे। तभी झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम सूपा के समीप रोडवेज बस ने क्रूजर वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे क्रूजर वाहन में सवार रामचरन (60), आशीष (40), घनश्याम, पवन (25), महेंद्र सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में कोतवाली
विज्ञापन


कुलपहाड़ के ग्राम सतारी निवासी आशीष (30) पुत्र विनोद अपने साथी धनश्याम के साथ बाइक में सवार होकर शहर आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों घायल हो गए। इसी प्रकार कोतवाली चरखारी के ग्राम गोहानी निवासी कालीदीन (55) , वीरेंद्र व देवेंद्र कुमार सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों को सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed