{"_id":"273708f42d325e9f85297d566e64899b","slug":"just-clashed-cruiser-a-dozen-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से भिड़ी क्रूजर, एक दर्जन यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से भिड़ी क्रूजर, एक दर्जन यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के ग्राम प्रेमनगर के पास कोहरे के चलते रोडवेज बस और
विज्ञापन
क्रूजर गाड़ी की आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिससे क्रूजर में सवार एक दर्जन
से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला
अस्पताल में भर्ती कराया। चरखारी कस्बे से शनिवार की सुबह छह बजे सवारियों को लेकर क्रूजर गाड़ी महोबा आ रही थी। वहीं रोडवेज बस भी यात्रियों को लेकर चरखारी जा रही थी। जैसे ही दोनो वाहन कोतवाली के ग्राम प्रेमनगर के पास पहुंचे तो कोहरे के चलते दोनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद बस के यात्रियों ने देखा तो क्रूजर में सवारियां घायल पड़ी थी। लोगों ने घायलों को क्रूजर से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर से क्रूजर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल क्रूजर सवार पुष्पेंद्र प्रताप (55) पुत्र गोपाल निवासी सतना मध्यप्रदेश, दिनेश (30) निवासी सुभाषनगर चरखारी, वनवारी (48), देवाबाई (52), बलराम (25) निवासी मौदहा, निर्दोष (56) पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी जखेड़ी हमीरपुर इसकी (12) वर्षीय पुत्री नैनसी और पुत्र आकश (15) सहित एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।