{"_id":"68e40d59abc2061e9d021c14","slug":"junaid-posed-as-deepak-and-lured-a-teenager-into-a-love-affair-according-to-a-report-mahoba-news-c-12-1-gkp1012-1289098-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जुनैद ने दीपक बनकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जुनैद ने दीपक बनकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, रिपोर्ट
Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के एक मोहल्ले में जुनैद के दीपक बदलकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी को रास्ते मेंं रोककर युवक ने सोमवार को एक बार फिर छेड़खानी की। लोगों ने आरोपी को पकड़कर नाम पूछा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सोमवार की सुबह फल लेने के लिए बाजार जा रही थी। तभी पीछा कर रहे युवक ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर राहगीरों ने उसे बचाया और युवक को पकड़ कर उसका आधार कार्ड चेक किया तो उसका नाम जुनैद पता चला जबकि किशोरी उसे दीपक नाम से पुकार रही थी।
मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग थाना पनवाड़ी पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन कराने, पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।