{"_id":"835502aece06005f38df0bf01c2cdbbd","slug":"jmajm-rain-hell-from-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से नरक बना शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से नरक बना शहर
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जहां एक ओर मौसम खुशगवार हो गया है। वहीं जलभराव और नाला सफाई न होने से शहर नरक बन गया है। सड़कों पर दो-दो फिट पानी भर जाने से लोगों को घंटों तक घर में बैठकर इंतजार करना पड़ा। वहीं झमाझम बारिश से रोजेदारों ने राहत की सांस ली।
मालूम हो कि गुरुवार को अपरान्ह एक बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़क के दोनों ओर बने नालों के चोक होने से सड़कों पर दो-दो फिट तक पानी भर गया। ऊदल चौक और पारस होटल के सामने पानी भर जाने से दुकानदारों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। जहां पानी भर जाने से लोग मोटरसाइकिल घसीटते नजर आए, जगह-जगह हुए जलभराव से राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। झमाझम बारिश होने से नालों की सफाई न होने से नालों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाने से राहगीर खासा परेशान रहे। चारों तरफ पानी और गंदगी होने से शहर नरक बन गया। जगह- जगह कूड़े के ढेरों के बह जाने से सड़के और मार्ग कचड़े और कूड़े से पट गए। वहीं झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशगवार होने से रोजेदारों ने राहत की सांस ली।