फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jhansi is running for the fitness of vehicles, causing trouble

Mahoba News: वाहनों की फिटनेस के लिए लगा रहे झांसी की दौड़, हो रही परेशानी

Wed, 28 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jhansi is running for the fitness of vehicles, causing trouble
महोबा। वाहनों की फिटनेस की व्यवस्था महोबा में ही किए जाने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर जिला ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को सौंपा। बताया कि महोबा के वाहन संचालकों को फिटनेस के लिए झांसी की दौड़ लगाना पड़ रही है। इससे उनके समय और रुपयों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नफीस, मो. वहीद, दिनेश कुमार, हरिओर, रामजी गुप्ता आदि ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जनपद महोबा के परिवहन कार्यालय में एक जनवरी से वाहनों की फिटनेस नहीं हो रही है। फिटनेस के लिए ई-रिक्शा, स्कूल बैन, स्कूल बस आदि वाहन झांसी नहीं जा पा रहे हैं। बसों को भी झांसी जाने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है। बिना फिटनेस के कहीं भी जाने पर बीमा कंपनी क्लेम नहीं देती। यही स्थिति ट्रकों की भी है। महोबा से झांसी जाने में कम से कम दस हजार रुपये का डीजल लगता है। 1,500 रुपये टोल टैक्स देय होता है। वाहन स्वामी इतना व्यय करने में असमर्थ हैं। फिटनेस करने का अधिकार महोबा में एआरटीओ को प्रदान किया जाए। ताकि वाहनों की फिटनेस आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed