{"_id":"696bdb4b17df7d82e80b6657","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-house-in-broad-daylight-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121610-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दिनदहाड़े मकान से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दिनदहाड़े मकान से लाखों के जेवर चोरी
Sun, 18 Jan 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पिपरामाफ गांव में चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय है।
पिपरामाफ निवासी स्व. शंकर प्रजापति की पत्नी बेनीबाई शुक्रवार की दोपहर मकान का ताला लगाकर बकरियां चराने खेत गई थी। तभी चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। जब वह घर आई तो ताला टूटा व माल गायब देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पीड़िता ने बताया कि चोर मकान से 20 हजार रुपये, सोने की मनचली, झुमकी, नाक की नथ व करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की। दिनदहाड़े चोरी की घटना होने से ग्रामीणोंं में नाराजगी है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि उप निरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।