फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jewellery and cash worth 20 lakh stolen from advocate's houseJewellery and cash worth 20 lakh stolen from advocate's house

Mahoba News: अधिवक्ता के आवास से 20 लाख के जेवर एवं नकदी चोरी

Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth 20 lakh stolen from advocate's houseJewellery and cash worth 20 lakh stolen from advocate's house
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के सिमनौड़ी गांव में सोमवार की रात चोरों ने अधिवक्ता के मकान में घुसकर 20 लाख कीमत के जेवर और नकदी पार कर दी। चोरी की सुबह गृहस्वामी को हुई। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

सिमनौड़ी निवासी रामकिशुन यादव जजी में अधिवक्ता हैं। बताया कि सोमवार की रात वह घर पर पत्नी एवं बेटियों के साथ मौजूद थे। सभी खाना खाकर अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। तभी चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 20 लाख कीमत के सोने चांदी की जेवरात एवं 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना के बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसआई को गांव भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed