फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jewelery worth Rs 2 lakh stolen by cutting woman's bag in roadways bus

Mahoba News: रोडवेज बस में महिला का बैग काटकर दो लाख के गहने चोरी

Wed, 15 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 2 lakh stolen by cutting woman's bag in roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी खरेला (महोबा)। मुस्करा से महोबा जा रही रोडवेज बस में महिला यात्री का बैग काटकर चोरों ने दो लाख के आभूषण उड़ा दिए और रास्ते में उतर गए। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पैदल भाग रहे तीनों चोरों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन




महोबा शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी इमरान अपनी भाभी नाजरीन के साथ रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को वह रोडवेज बस से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने बैग काटकर सोने का हार, झुमकी, अंगूठी व अन्य जेवर पार कर दिए। जब महिला ने बैग कटा और आभूषण गायब देखे तो शोर-शराबा मचाया। बस रुकने पर इमरान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पता चला कि तीन लोग खरेला का टिकट लेकर बस में सवार हुए थे और पांच किमी पहले परथनिया गांव के पास रास्ते में उतर गए। पुलिस टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली सड़क पर आरोपियों की घेराबंदी की। जहां तीन लोग जाते दिखाई दिए। पूछताछ करने के बाद आरोपियों के बैग से चोरी का माल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम उस्मान व निराजुल हसन निवासीगण शाहपुर जनपद मुरादाबाद और नौशाद अली निवासी इब्राहिमपुर, मुजफ्फरपुर बताया। थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता का माल बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed