{"_id":"5846ffd74f1c1b104f4488c3","slug":"jerk-honee-trains-an-hour-standing-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर जर्क होनेे से एक घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर जर्क होनेे से एक घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पटरी पर गड़बड़ी होने से रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में खड़ी पैसेंजर ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर सूपा रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर जर्क होने के कारण आगे-पीछे की ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। जिससे करीब एक घंटे तक ट्रेनें रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में रुकी रहीं। मौके पर पहुंची पीडब्ल्यूआई की टीम ने पटरी के जर्क ठीक कराकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया।
महोबा से दिन में करीब 11 बजे उदयपुर जा रही खजुराहो इंटरसिटी जैसे ही सूपा रेलवे स्टेशन के पास (1258 किमी. के पास) से गुजरी, तभी तेज आवाज आई। जिससे पटरी टूट होने की संभावना जताते हुए खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी के चालक ने कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी। पुखरायां
कानपुर में करीब एक पखवारा पहले हुए ट्रेन हादसे से सबक लेते हुए स्टेशन मास्टर कुलपहाड़ ने तत्काल महोबा की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन को कुलपहाड़ में ही रोक दिया और पीडब्ल्यूआई महोबा को पटरी टूटी होने की संभावना जताते हुए सूचना दी। जिस पर पीडब्ल्यूआई टीम के साथ मौके पर
विज्ञापन
पहुंच गए। पीडब्ल्यूआई के निर्देशन में टीम ने पटरी का बारीकी से निरीक्षण किया। पटरी में हल्का सा जर्क पाया। जिसे ठीक करा दिया गया। स्टेशन मास्टर कुलपहाड़ एमएस मीना ने बताया कि जर्क ठीक होने धीरे से ट्रेनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। इसके बाद झांसी से आई जांच टीम ने भी
मशीन से पटरी से चेक किया। पटरी को दुरुस्त पाया गया इसके बाद ट्रेनें अपनी रफ्तार से दौड़ने लगी। एक घंटे तक ट्रेनों को पिछले स्टेशन पर खड़ी रहने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।