{"_id":"5890c59a4f1c1b7c3de821fd","slug":"jcb-cut-the-cable-communication-services-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने काट दी केबिल, संचार सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ने काट दी केबिल, संचार सेवाएं ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
आढ़तियों व किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज के सामने कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान दूर संचार विभाग की केबिल कट जाने से भारतीय जीवन बीमा निगम, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक आफ बड़ौदा सहित समूचे गांधीनगर की संचार सेवाएं ठप हो गई।
सीएनडीएस द्वारा रोडवेज के सामने नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को ठेकेदार ने दूर संचार विभाग के अधिकारियों को बिना कोई सूचना दिए जेसीबी लगाकर पांच फीट गहरे नाले की खुदाई करा दी। इससे शहर में बिछाई गई भूमिगत केबिल कई जगह से कट गई।
इससे मोहल्ला गांधीनगर क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो गई। केबिल कटने से गांधीनगर में स्थित कई बैंकों की नेट सेवा ठप हो गई। इससे बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहा। ग्राहकों को नेटवर्क न चलने से ग्राहकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दूर संचार विभाग के एसडीओ मयंक गुप्ता का कहना है कि ठेकेदार ने नाले की खुदाई कराने से पहले दूर संचार विभाग को कोई सूचना नहीं दी। इससे अचानक संचार सेवाएं ठप हो गई। इससे टेलीफोन उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि शीघ्र ही लाइन दुरुस्त कराकर संचार सेवा बहाल कराई जाएगी।