फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jan sunvai

महोबाः मैडम, लापता मां को नहीं ढूंढ रही पुलिस

Wed, 20 Jul 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
jan sunvai
ब्लॉक जैतपुर सभागार में समस्या सुनतीं महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। राज्य महिला की आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार को जन सुनवाई व सीएम बाल सेवा योजना के तहत जागरुकता शिविर लगाया। इसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित छह मामले आए। एक युवती ने ढाई साल से लापता मां को पुलिस के न ढूंढने की शिकायत की। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक जैतपुर सभागार में आयोजित जन सुनवाई में महिला आयोग की सदस्य ने सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छितरवारा निवासी विजय की पुत्री उपासना (13) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मां पार्वती ढाई साल पहले लापता हो गई थी। कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कस्बे के एक ग्रामीण ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री के साथ गांव के दबंग अक्सर छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। बजरिया निवासी दीपक श्रीवास ने भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत, एसडीएम पीयूष जायसवाल, बीडीओ सौम्या आलोक, समाज कल्याण अधिकारी सविता देवी, श्रम अधिकारी महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य आरती नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed