फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jaitpur Block winner in girls' Kabaddi and Charkhari winner in boys' category

Mahoba News: बालिका वर्ग कबड्डी में जैतपुर ब्लॉक व बालक में चरखारी विजेता

Wed, 19 Nov 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jaitpur Block winner in girls' Kabaddi and Charkhari winner in boys' category

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के क्रिश्चियन के स्कूल खेल मैदान में मंगलवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो गया। बालिका वर्ग कबड्डी में जैतपुर ब्लॉक की टीम ने कबरई ब्लॉक को हराया जबकि बालक वर्ग में चरखारी ब्लॉक की टीम विजेता और जैतपुर ब्लॉक की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर व जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने किया। कार्यक्रम की मेजबानी बीएसए राहुल मिश्रा ने की। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में जैतपुर ब्लॉक के युवराज को पहला जबकि कबरई ब्लॉक के रवि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कबरई ब्लाॅक की रागिनी विजेता बनीं। वहीं, जैतपुर ब्लॉक की आलिया को दूसरा स्थान मिला।
इस मौके पर बीईओ अवनीश यादव, रमेश यादव, शीतल प्रसाद, गयाप्रसाद, देवेंद्र यादव, महेंद्र अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed