{"_id":"31ca8a7168a7d7f81c4aa5007e5d7a38","slug":"jaipur-won-the-all-india-hockey-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर ने जीता अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर ने जीता अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला राजनंद गांव छत्तीसगढ़ और नार्दन रेलवे जयपुर की टीमों के
बीच खेला गया। जिसमें जयपुर की टीम ने छत्तीसगढ़ को 5-2 से हरा दिया।
विजेता और उपविजेता टीमों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सपा के प्रदेश सचिव प्रभात पाठक ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
सोमवार को डाकबंगला मैदान में फाइनल मैच की शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनउद्दीन मुइया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराई।
फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में दस मिनट के अंदर नार्दन रेलवे जयपुर के सेंटरफारवर्ड खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह ने पहला गोल करके बढ़त बना ली।
इसके ठीक पांच मिनट बाद छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान शकील अहमद ने गोल करके हिसाब बराबर कर दिया। थोड़ी देर बाद जयपुर के राइटआउट खिलाड़ी पुरुषोत्तम ने दूसरा गोल कर दिया।
पांच मिनट बाद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल करके मैच बराबर कर दिया। दूसरे हाफ के नौवें मिनट में जयपुर के धर्मेंद्र सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया, इसके बाद इसी टीम के खिलाड़ी परमवीर सिंह ने चौथा गोल किया।
जिससे छत्तीसगढ़ की टीम दबाव में आ गई। मैच खत्म होने के पांच मिनट पहले जयपुर के ही खिलाड़ी पुरुषोत्तम ने पांचवां गोल करके टीम को 5-2 से जीत दिलाई।
मैच के रेफरी झांसी के कय्यूम खां और पंजाब के भानू रहे। मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक महाराज, महासचिव राशिद हुसैन, सभासद मुस्तफा खान, नजीर खां, रहीश यादव, अंसार आदि मौजूद रहे।