फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jahar se maut

दो लोगों ने खाया जहर, एक की मौत

Sun, 23 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
jahar se maut
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों में दो लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां एक की मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी अमर सिंह का पुत्र नरेंद्र (25) रविवार की सुबह खेत गया था। कुछ देर बाद वह खेत में बेहोश मिला। आसपास मौजूद किसानों की सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि नरेंद्र शराब पीकर खेत गया था। खेत में ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी तरह थाना पनवाड़ी के शेरगढ़ निवासी जयहिंद (27) ने घर पर किसी बात को लेकर विवाद होने पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed