{"_id":"5fcfbc508ebc3e01cc06740c","slug":"jagrookta-jaroori-mahoba-news-knp5987811149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी- डॉ. अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी- डॉ. अजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोविड एल-1 पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. अजय विक्रम ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में थकान होना एक आम समस्या है। लोग डिप्रेशन या अन्य मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि उपभोक्तावादी संस्कृति ने पहले ही लोगों को बीमारी से परेशान कर रखा था, उस पर कोरोना ने बची कसर पूरी कर दी। लोग मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। परामर्शदाता प्रेमदास ने बताया कि बुजुर्ग या ऐसे मानसिक रोगी जो ओपीडी तक जाने में असमर्थ हैं उनके लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट अंकिता गुप्ता ने बताया कि नींद की समस्या, उलझन, घबराहट, मिर्गी के दौरे, बहुत अधिक सफाई, डिप्रेशन, ज्यादा गुस्सा आना मानसिक रोग के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी समस्या होने पर तत्काल परामर्श लें। शिविर में मानसिक रोग से पीड़ित 54 मरीजों का इलाज व नि:शुल्क दवा बांटी गई। इस मौके पर डॉ. अमित पांडेय, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, डॉ. रिचा साहू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।