{"_id":"600b11178ebc3e33f610920a","slug":"jaanch-ko-pahuchi-sit-team-mahoba-news-knp607570791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा से वाणिज्य कर की एसआईबी टीम जांच को आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा से वाणिज्य कर की एसआईबी टीम जांच को आई
विज्ञापन
महोबा। कबरई क्रशर मंडी में फर्जी जीएसटी बिल से गिट्टी की बिक्री के मामले की जांच करने शुक्रवार को बांदा से वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एसआईबी) टीम यहां आई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। इसके बाद गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने आरोपी फर्मों से जो दस्तावेज जब्त किए थे, उन्हें कब्जे में लेकर बांदा लौट गई।
कबरई निवासी सौम्या कंस्ट्रक्शन के मालिक अवधेश शिवहरे की फर्म के जीएसटी बिलों पर गिट्टी की बिक्री की जा रही थी। जबकि, अवधेश की फर्म में दो साल से काम बंद चल रहा है। चार दिन पहले वाणिज्य कर विभाग की टीम उनकी फर्म में 17 लाख 50 हजार रुपये के बिलों के एवज में टैक्स वसूलने पहुंची थी। तब अवधेश को मामले की जानकारी हुई थी। इसके बाद अवधेश ने मामले की जांच अपने स्तर से शुरू की। गुरुवार को उन्होंने खुद सौम्या कंस्ट्रक्शन के बिल के साथ गिट्टी लेकर जा रहे सात ट्रकों को कबरई इलाके से पकड़ा था। इसकी सूचना थाना पुलिस और वाणिज्य कर विभाग के अफसरों को दी थी। ट्रकों के चालकों के बयानों के आधार पर वाणिज्य कर और पुलिस की टीम ने कानपुर रोड स्थित कुमार ग्रेनाइट और एसएस ग्रेनाइट में छापा कर दस्तावेज जब्त किए थे। दोनों फर्मों के दफ्तर भी सील कर दिए थे।
शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर रश्मि अवस्थी और असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र कुमार की अगुवाई में कबरई पहुंची। टीम ने आरोपी फार्मों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद जब्त दस्तावेज लेकर टीम लौट गई। बताया गया कि एसआईबी टीम फिर जांच करने महोबा आएगी।